7 अक्टूबर को अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, यूपी-झारखंड में बढ़ गए दाम, एमपी में राहत, चेक करें ताजा भाव 

हफ्ते के पहले दिन पेट्रोल और डीजल के कीमतों में कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट आई है। ताजा भाव जारी हो चुके हैं। 
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमत में मामूली गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 77.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 74.21 डॉलर प्रति बैरल है। 7 अक्टूबर  को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। कई राज्यों में बदलाव देखा गया है।

झारखंड, तमिलनाडु, उत्तर, प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल ओडिशा, त्रिपुरा और तेलंगाना में गिरावट आई है।

महानगरों में फ्यूल के रेट (Fuel Prices Today)

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87. 62 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103. 94 रुपए और डीजल का 90.76 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए और डीजल की 89.97 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपए और डीजल की 92.44 रुपए प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में कितनी है ईंधन की कीमत? (Petrol Diesel Rate in MP)

बालाघाट में पेट्रोल के भाव में एक रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा अनूपपुर, मुरैना, सागर, सीहोर और विदिशा में मामूली इजाफा देखा गया है। शिवपुरी, शहडोल, सिवनी, रीवा, राजगढ़, नरसिंहपुर, कटनी, धा,र छिंदवाड़ा और छतरपुर में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत बालाघाट में 109.43 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, भोपाल में 106.47 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.51 रुपए, रीवा में 108.73 रुपए और उज्जैन में 106.84 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए,  बालाघाट में 94.57 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 93.94 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

ऑनलाइन ऐसे चेक करें ताजा भाव (How to check new rates?)

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के वेबसाइट पर जाकर शहर का देखें। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें। बीपीसीएल ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9223112222 पर भेजें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews