पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें अपडेट, एमपी-राजस्थान में महंगा हुआ, इन राज्यों में घट गए दाम, चेक करें 8 अक्टूबर का ताजा भाव 

मंगलवार को पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव जारी हो चुका है। कहीं इजाफा तो कहीं उछाल आया है। आइए आपके शहर का क्या हाल है?
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 8 अक्टूबर मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 79.70 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है। वही डब्ल्यूटीआई क्रूड  75.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और त्रिपुरा में इजाफा देखा गया है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में गिरावट आई है।

एमपी के कई जिलों में बढ़ गए ईंधन के भाव (Petrol Diesel Rate)

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी आज बदलाव देखा गया है। आगर मालवा, अनूपपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, देवास, झाबुआ, कटनी, खंडवा, नरसिंहपुर, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सिवनी,  शिवपुरी और विदिशा में इजाफा हुआ है। खरगोन में एक रुपए से अधिक की बढ़ोत्तरी पेट्रोल के भाव में दर्ज की गई है।

महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Fuel Prices Today) 

नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत  94.76 रुपए और डीजल की कीमत 87.66 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपए और डीजल की 89.74 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 100.72 रुपए और डीजल का 92.32 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपए और डीजल की 92.13 रुपए प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में फ्यूल के रेट (Petrol Diesel Latest Rates in MP)

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.15 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106.28 रुपए, खरगोन में 108.08 रुपए, रीवा में 108.08 रुपए और उज्जैन में 106.82 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.55 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.89 रुपए, जबलपुर में 91.70 रुपए, खरगोन में 93.34 रुपए, रीवा में 94.20 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews