Petrol Diesel Prices Today: 1 अप्रैल को MP समेत कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, नए रेट हुए अपडेट, यहाँ करें चेक

petrol diesel price

Petrol Diesel Prices Today: 1 अप्रैल को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में आज बदलाव देखा गया है। असम, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ईंधन के कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मणिपुर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, गोवा, छत्तीसगढ़, बिहार और आंध्र प्रदेश में गिरावट आई है।

क्रूड ऑयल की कीमत

कुछ दिनों से क्रूड ऑयल के कीमतों में तगातर तेजी देखी जा रही है है। 0.34% की वृद्धि के साथ 87.30 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.40% वृद्धि के साथ 83.50 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुका है।

एमपी का हाल

अनूपपुर, अशो नगर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छतरपुर, दतिया, जबलपुर, खरगोन, मंडला, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, सागर,रीवा, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, टीकमगढ़ और विदिशा में फ्यूल के रेट में इजाफा देखा गया है। उमरिया, उज्जैन, सीधी, श्योपुर, सिवनी, सतना, नरसिंहपुर, मुरैना, मंदसौर, कटनी, होशंगाबाद, गुना, धार, दमोह, छिंदवाड़ा, भिंड, बैतूल, अलीराजपुर और आगर मालवा में गिरावट देखी गई है।

मध्यप्रदेश में ईंधन महानगरों से भी महंगा

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रूपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.47 रुपए, जबलपुर में 106.62 रुपए, रीवा में 109.39 रुपए और उज्जैन में 106.63 प्रति लीटर है रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.87 रुपए, रीवा में 94.45 रुपए और उज्जैन में 92 रुपए है। वहीं एक लीटर पेट्रोल की कीमत दिल्ली में दिल्ली में 94.76 रुपए, मुंबई में 104.19 रुपए, कोलकाता में 103.93 रुपए और चेन्नई में 100.73 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत दिल्ली में 87.66 रुपए, मुंबई में 92.13 रुपए, कोलकाता में 90 .74 रुपए और चेन्नई में 92.32 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews