
Petrol Diesel Prices Today: 30 अप्रैल मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में तार कच्चे तेल के कीमतों उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड फिलहाल 88.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 82.57 डॉलर प्रति बैरल है। रोजाना की तरह तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं।
मध्यप्रदेश के इन जिलों में हुआ बदलाव
खरगोन में ईंधन के कीमतों में करीब 1 रुपये की गिरावट देखी गई है। विदिशा, शहडोल, सीहोर, राजगढ़, मुरैना, मंदसौर, कटनी, जबलपुर, डिंडोरी ,धार और भिंड में फ्यूल के रेट में इजाफा हुआ है। आगर मालवा, अनूपपुर, बड़वानी, बैतूल, देवास, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, रतलाम, सिवनी, शिवपुरी और उज्जैन में मामूली गिरावट हुई है।
एमपी में पेट्रोल का भाव
एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106.54 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 108.84 रुपए है।
एमपी में डीजल की कीमत
एज लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.89 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।
इन राज्यों में भी हुआ बदलाव
मंगलवार को छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल और डीजल के कीमतों में इजाफा हुआ है। बता दें राज्यों सरकार द्वारा VAT लगाने के कारण अलग-अलग राज्यों-शहरों में ईंधन की कीमत अलग होती है। कंपनियां रोजाना सुबह 6:00 बजे ईंधन के कीमतों को अपडेट करती हैं।

