अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, छत्तीसगढ़-UP में बढ़ गए दाम, मध्यप्रदेश में उतार-चढ़ाव जारी, चेक करें 14 अगस्त का ताजा भाव 

14 अगस्त को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। क्रूड ऑयल में इजाफा हुआ है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों मे पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव सुबह-सुबह अपडेट कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, हरियाणा, झारखंड, मणिपुर, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में इजाफा देखा गया है। त्रिपुरा, ओडीशा, केरल, कर्नाटक और गुजरात में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

एमपी के इन जिलों में हुआ बदलाव

मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। 14 अगस्त को कहीं गिरावट तो कहीं वृद्धि देखने को मिली है। अशोकनगर, भोपाल, दमोह, धार, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, खंडवा, मंदसौर, राजगढ़, रीवा, सागर, सीहोर, सिवनी, शाजापुर, टीकमगढ़ और विदिशा में बढ़ोत्तरी हुई है। शाजापुर, सतना, रायसेन, पन्ना, खरगोन, झाबुआ, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, भिंड, बैतूल, बड़वानी, अनूपपुर, अलीराजपुर और आगर मालवा में कमी आई है।

क्रूड ऑयल का भाव 

बुधवार को भी कच्चे तेल के कीमतों में वृद्धि देखि गई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 81.04 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 78.76 डॉलर प्रति बैरल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews