
Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। 28 अगस्त को कई राज्यों में बदलाव हुआ है। असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आज बढ़ोत्तरी देखी गई है। गोवा, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मिजोरम, तमिलनाडु और त्रिपुरा में गिरावट आई है।
सरकार ने आखिर बार मार्च 2024 में ईंधन के कीमतों में कटौती की थी। रोजाना सुबह 6 बजे ऑयल मार्केटिंग कंपनियां विदेशी मुद्रा दर, कच्चे तेल की कीमत, स्थानीय कर और मांग-आपूर्ति के आधार पर पेट्रोल और डीजल के रेट निर्धारित करती हैं और ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट करती हैं।
कच्चे तेल का भाव (Crude Oil Price)
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर के नीचे है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 79. 66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 75.64 डॉलर प्रति बैरल है।

