29 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कई राज्यों में बदले दाम, MP में मिली राहत, जानें ताजा भाव 

गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो चुकी हैं। कहीं गिरावट तो कहीं इजाफा हुआ है। आइए जानें आपके शहर में ईंधन का भाव क्या है?
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: कच्चे तेल की कीमत, विदेशी मुद्रा दर, ,मांग-आपूर्ति और लोकल टैक्स के आधार के आधार पर तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती हैं। 29 अगस्त को ईंधन की नई कीमतें जारी हो चुकी है। कहीं बढ़ोत्तरी तो कहीं गिरावट देखने को मिली है।

गुरुवार को कई राज्यों में बदलाव हुआ है। हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मिजोरम, राजस्थान और तमिलनाडु में वृद्धि हुई है। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में गिरावट आई है। महानगरों में फ्यूल के रेट स्थिर हैं।

महानगरों में फ्यूल के रेट (Fuel Prices Today)

दिल्ली में आज पेट्रोल का भाव 94.72 रुपये और डीजल का भाव 87.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की 89.97 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.95 रुपये और डीजल का 91.76 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की 89.97 रुपये प्रति लीटर है।

एमपी में क्या है हाल? (Petrol Diesel Rate in MP)

मध्यप्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज आगर मालवा, बड़वानी, भिंड, भोपाल, झाबुआ, मंडला, रायसेन, रीवा, सिवनी और शिवपुरी में गिरावट देखने को मिली है। अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, देवास, धार, ग्वालियर, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, सागर, सतना, सीहोर, शाजापुर, सिंगरौली और उज्जैन में वृद्धि हुई है।

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.29 रुपये, इंदौर में 106.50 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, जबलपुर में 106.49 रुपये, रीवा में 108.87 रुपये और उज्जैन में 106.98 रुपये है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.68 रुपये, इंदौर में 91.90 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, जबलपुर में 91.88 रुपये, रीवा में 94.06 रुपये और उज्जैन में 92.32 रुपये है।

क्रूड ऑयल की कीमत (Crude Oil Prices)

ग्लोबल मार्केट में आज भी कच्चे तेल के कीमतों में उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड का भाव 78.74 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 74.68 डॉलर प्रति बैरल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews