Petrol Diesel: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, MP-यूपी में बढ़ गए दाम, यहाँ भी हुआ बदलाव, फटाफट चेक करें 4 अगस्त का ताजा भाव 

4 अगस्त को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव अपडेट हो चुके हैं। कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट आई है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: रविवार को हर दिन की तरह ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। देशभर में उतार-चढ़ाव जारी है। कई राज्यों में हल्का इजाफा हुआ है। वहीं कई स्थानों पर गिरावट भी आई है। रविवार होने के कारण कच्चे तेल के भाव को अपडेट नहीं किया है। बीते दिन ब्रेंट क्रूड की कीमत 76.81 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 73.52 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई थी।

इन राज्यों में हुआ बदलाव

छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मणिपुर, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है। तेलंगाना, पंजाब, केरल, गोवा, बिहार और आंध्र प्रदेश में कमी आई है। महानगरों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

महानगरों में क्या है हाल?

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपये और डीजल का 90.76 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का दाम 103.94 रुपये और डीजल का 89.97 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल की कीमत 92.44 रुपये प्रति लीटर है।

एमपी के इन जिलों में हुआ बदलाव

मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। इस लिस्ट में आगर मालवा, अलीराजपुर, दमोह, धार, हरदा, होशंगाबाद, खरगोन, मंदसौर, मुरैना, सतना, शहडोल और सीधी शामिल हैं। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर समेत कई शहरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उज्जैन में मामूली गिरावट आई है। इसके अलावा विदिशा, टीकमगढ़, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, झाबुआ, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बैतूल, बालाघाट और अनुपपुर में पिछले दिन के मुकाबले कमी आई है।

प्रदेश में क्या है भाव?

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, इंदौर में 106.32 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, जबलपुर में 106.50 रुपये, रीवा में 108.87 रुपये और उज्जैन में 106.64 रुपये है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपये, इंदौर में 91.74 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, जबलपुर में 91.90 रुपये, रीवा में 94.06 रुपये और उज्जैन में 92.02 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews