Petrol Diesel: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें अपडेट, देवास-सागर समेत MP के कई जिलों में बढ़ गए दाम, यहाँ मिली राहत, चेक करें नए रेट 

पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। 6 अगस्त को मध्यप्रदेशके कई जिलों में बदलाव हुआ है। आइए जानें आपके शहर का क्या हाल है?
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट कर दी हैं। मध्यप्रदेश में 6 अगस्त को कहीं कमी तो कहीं गिरावट आई है। मंडला में पेट्रोल के कीमत में 1.07 रुपये की वृद्धि हुई है। पन्ना, रतलाम, सागर, शाजापुर, शिवपुर, टीकमगढ़, उज्जैन, खरगोन, झाबुआ, गुना, देवास, छिंदवाड़ा, भिंड, बैतूल, बालाघाट, अशोकनगर, अनूपपुर और आगर मालवा में भी इजाफा हुआ है। वहीं अलीराजपुर, छतरपुर, दमोह, धार, हरदा, होशंगाबाद, जबलपुर, मुरैना, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, शहडोल और सीधी में ईंधन के कीमतों में मामूली कमी आई है।

एमपी में ईंधन की कीमत

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, इंदौर में 106.36 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, जबलपुर में 106.31 रुपये, रीवा में 108.93 रुपये और उज्जैन में 107.06 रुपये है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपये, इंदौर में 91.77 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, जबलपुर में 91.72 रुपये, रीवा में 94.12 रुपये और उज्जैन में 92.40 रुपये है।

इन राज्यों में भी बदले भाव 

आंध्र प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और तेलंगाना में भी पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पंजाब, मणिपुर, महाराष्ट्र, केरल, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में कमी आई है।

महानगरों में क्या है हाल?

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 104.95 रुपये और डीजल का 91.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की 92.34 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की 89.97 रुपये प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत 

इन दिनों क्रूड ऑयल के कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। ब्रेंट क्रूड 77.15 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 73.99 डॉलर प्रति बैरल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews