भोपाल-शिवपुरी समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, क्रूड ऑयल में भारी गिरावट, यहाँ जानें आज का ताजा भाव

petrol diesel prices today

Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। 2 दिसंबर यानि आज कई मध्यप्रदेश के कई जिलों में ईंधन के भाव में बदलाव देखा गया है। इसके अलावा तेलंगाना, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में फ्यूल के दाम बढ़ गए हैं। वहीं आंध्र प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में गिरावट देखी गई है। इंटरनेशल मार्केट कच्चे तेल के कीमतों (Crude Oil Price) में भारी गिरावट आई है। 2.45% गिरावट के साथ ब्रेंट क्रूड 78.88 डॉलर प्रति बैरल में बिक रहा है। 2.49% कटौती के साथ डब्ल्यूटीआई क्रूड 7.07 डॉलर तक पहुँच गया है।

एमपी के इन जिलों में कोई बदलाव नहीं

अलीराजपुर, आगर मालवा, बालाघाट, छतरपुर, दतिया, हरदा, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, सीधी और उमरिया में शनिवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन

एमपी की राजधानी भोपाल में पेट्रोल पर 36 पैसे और डीजल पर 32 पैसे का उछाल आया है। यहाँ एक लीटर पेट्रोल का भाव 108.65 रुपये और डीजल का 93.90 रुपये है। बड़वानी में पेट्रोल पर 69 पैसे और डीजल पर 63 पैसे की वृद्धि कोई है। अनूपपुर में पेट्रोल पर 70 पैसे और डीजल पर 65 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। शिवपुरी में पेट्रोल पर 33 पैसे और डीजल पर 30 पैसे का इजाफा हुआ है। राजगढ़ में पेट्रोल पर 1.02 रुपये और डीजल 0.94 रुपये की वृद्धि हुई है। रीवा, उज्जैन, पन्ना, रायसेन, सागर, सतना, सीहोर, श्योपुर, टीकमगढ़, गुना, इंदौर, झाबुआ और छिंदवाड़ा में पेट्रोल और डीजल महँफा हुआ है। उज्जैन में पेट्रोल 109.01 रुपये और डीजल 94.25 रुपये में बिक रहा है। रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.19 रुपये और 96.25 रुपये तक जा चुका है।

एमपी के कई जिलों में सस्ता हुआ ईंधन

खरगोन में पेट्रोल पर 81 पैसे और डीजल पर 75 पैसे की गिरावट हुई है। मुरैना में पेट्रोल पर 70 पैसे और डीजल पर 63 पैसे की कमी आई है। विदिशा में पेट्रोल पर 78 पैसे और डीजल पर 71 पैसे की कटौती हुई है। अशोकनगर, धार, डींडोरी, ग्वालियर, होशंगाबाद, जबलपुर, मंदसौर, सीहोर और शहडोल में भी फ्यूल सस्ता हुआ है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews