पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, पंजाब-राजस्थान में बढ़ गए दाम, MP के इन जिलों में हुआ बदलाव, जानें ताजा भाव

petrol diesel Price

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने 10 फरवरी को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश के 4 महानगरों में शनिवार को मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। पश्चिम बंगाल , तमिलनाडु, राजस्थान, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और हरियाणा में भी इजाफा हुआ है। आंध्र प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, तेलंगाना और त्रिपुरा में फ्यूल के रेट में गिरावट हुई है।

एमपी में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत?

मध्यप्रदेश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। खंडवा, इंदौर और खरगोन में फ्यूल के कीमतों में मामूली गिरावट आई है। वहीं देवास में इजाफा हुआ है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये है, डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर के भाव में बिक रहा है। इंदौर में पेट्रोल भाव 108.67 रुपये और डीजल का 93.95 रुपये है। जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.68 रुपये और डीजल की कीमत 93.96 रुपये है। ग्वालियर में पेट्रोल 108.58 रुपये प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा है, डीजल की कीमत 93.84 रुपये प्रति लीटर है। उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर है, डीजल 94.25 रुपये में बिक रहा है। प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव 111 रुपये से अधिक है, जो दिल्ली, गुजरात, यूपी समेत कई राज्यों के ज्यादा है। इस लिस्ट में शहडोल, रीवा, खंडवा, बुरहानपुर और अनूपपुर शामिल हैं।

क्रूड ऑयल का हाल

ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के कीमतों में उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 0.69% वृद्धि के साथ 82.19 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 0.81% वृद्धि के साथ 76.84 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुकी है।

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

प्रतिदिन सुबह 6 बजे तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं। आप एसएमएस के जरिए ईंधन का भाव जान सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहक “RSP और अपने शहर का कोड” लिखकर 9223112222″ पर एसएमएस भेज सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता “RSP व शहर का कोड” लिखकर ” 9224992249″ पर मैसेज भेजें। एचपीसीएल ग्राहक “HPPrice और अपने शहर का कोड” लिखकर “9222201122” पर एसएमएस भेज कर फ्यूल का रेट जान सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews