खरगोन-रायसेन समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, क्रूड ऑयल में तेजी, जानें 6 फरवरी का ताजा भाव

petrol diesel Price

Petrol Diesel Prices Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में मंगलवार को उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 0.12% की वृद्धि के साथ 78.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 72.87 डॉलर प्रति बैरल है। तेल कंपनियों ने 6 फरवरी सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा मणिपुर, महाराष्ट्र, केरल, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में फ्यूल के रेट में इजाफा हुआ है। बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना उत्तराखंड और यूपी में गिरावट आई है।

एमपी के इन जिलों में आई गिरावट

मध्यप्रदेश में पेट्रोल की औसतन कीमत 109.70 रूपये है। वहीं डीजल की औसतन कीमत 94.88 रुपये प्रति लीटर है। प्रदेश के कई जिलों में आज बदलाव देखा गया है। भोपाल के साथ-साथ विदिशा, शाजापुर, सीहोर, सतना, सागर, रीवा, रतलाम, राजगढ़, पन्ना, मुरैना, खंडवा, इंदौर धार। देवास, छतरपुर, बालाघाट, अशोकनगर और अनूपपुर में ईंधन के कीमतों में गिरावट आई है।

राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल का भाव 10 पैसे की कमी के साथ 108.65 रुपये में बिक रहा है, डीजल की कीमत 93.90 रुपये है। धार में पेट्रोल पर 50 पैसे और डीजल पर 44 पैसे की गिरावट आई है, यहाँ पेट्रोल की कीमत 109.95 रुपये है। इंदौर में पेट्रोल की 108.58 रुपये और डीजल की 93.86 रुपये है। जबलपुर में पेट्रोल का भाव 108.68 रुपये है। बालाघाट में 62 पैसे और डीजल पर 57 पैसे की कमी आई है। अनूपपुर, रीवा और खंडवा में आज भी पेट्रोल की कीमत 111 रुपये के पार है।

यहाँ बढ़ गए ईंधन के दाम

खरगोन में पेट्रोल पर 81 पैसे की वृद्धि हुई है, यहाँ पेट्रोल 110.19 रुपये में बिक रहा है। होशंगाबाद में पेट्रोल 74 पैसे और डीजल पर 68 पैसे का उछाल आया है। टीकमगढ़, सीधी, शिवपुरी, शहडोल, नीमच, नरसिंहपुर, हरदा, दमोह, छिंदवाड़ा, भिंड, बैतूल, अलीराजपुर और आगर मालवा में पेट्रोल-डीजल के कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है।

इन शहरों में कोई बदलाव नहीं 

एमपी के कई जिलों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस लिस्ट में बुरहानपुर, दतिया, डींडोरी, गुना, ग्वालियर, मंडला, मंदसौर, श्योपुर, सिंगरौली, उज्जैन और उमरिया शामिल है। बदलाव के बिना भी श्योपुर और बुरहानपुर में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से अधिक है। उज्जैन में पेट्रोल का  भाव 109 रुपये और डीजल का 94.25 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews