12 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कई राज्यों में हुआ बदलाव, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें ताजा भाव 

12 अगस्त को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। कहीं उछाल तो कहीं गिरावट देखने को मिली है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: सोमवार को कच्चे तेल के कीमतों में उछाल देखा गया है। ब्रेंट क्रूड 79.75 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 77.05 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं।

भोपाल और राजगढ़ में बढ़ गए फ्यूल के रेट

भोपाल, छतरपुर, गुना और शिवपुरी में आज बढ़ोत्तरी देखी गई है। राजगढ़ में पेट्रोल के भाव में 1 रुपये का उछाल आया है। विदिशा, विदिशा, सीहोर, सागर, नरसिंहपुर, मुरैना, ग्वालियर और अशोक नगर में कमी देखने को मिली है। महाराष्ट्र, उड़ीसा, गोवा, राजस्थान और तेलंगाना में इजाफा देखा है।

इन राज्यों में हुआ बदलाव, महानगरों में भाव स्थिर 

महाराष्ट्र, उड़ीसा, गोवा, राजस्थान और तेलंगाना में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में इजाफा देखा गया है। झारखंड, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कमी आई है।

दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए और डीजल की कीमत 90.97 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 104.95 रुपए और डीजल का 91.76 रुपए प्रति लीटर है।

घर बैठें चेक करें पेट्रोल और डीजल की कीमत 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews