पेट्रोल-डीजल के कीमतों पर आई अपडेट, बिहार-यूपी में बढ़ गए दाम, मध्यप्रदेश में राहत, जानें 8 जुलाई का ताजा भाव

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में भी गिरावट हुई है। देश के कई राज्यों में बदलाव हुआ है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 8 जुलाई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट का सिलसिला बरकरार है। आज बिहार, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम में ईंधन के कीमतों में वृद्धि देखी गई है। तेलंगाना, पंजाब, ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल और गोवा में गिरावट आई है।

एमपी के इन जिलों में बदले दाम

मध्यप्रदेश के ज्यादातर शहरों में ईंधन के कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। धार, झाबुआ, मुरैना, राजगढ़, रीवा, सीहोर, उज्जैन और विदिशा में पेट्रोल और डीजल के भाव में कमी आई है। अशोकनगर, बड़वानी, दमोह, देवास, गुना, खरगोन, मंदसौर, रायसेन, सतना और शिवपुरी में मामूली इजाफा हुआ है।

क्रूड ऑयल के भाव में कमी

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में भी गिरावट हुई है। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे ब्रेंट क्रूड 86.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 82.99 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई।

महानगरों में कोई बदलाव नहीं 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की 87.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 104.21 रुपए और एक लीटर डीजल 92.15 रुपए में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का 90.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए और डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

एमपी में कितनी है ईंधन की कीमत 

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए,  ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.48 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.73 रुपए और उज्जैन में 106,64 रुपए है। वहीं एक लीटर डीजल का भाव भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.88 रुपए, रीवा में 93.94 रुपए और उज्जैन में 92.02 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews