पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, राजगढ़-मुरैना समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में बदल गए दाम, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें ताजा भाव

petrol diesel Price

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने 24 जनवरी बुधवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के साथ-साथ कई राज्यों में बदलाव देखने को मिला है। आंध्रा प्रदेश, असम, गोवा, हरियाणा, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र और ओडिशा में इजाफा हुआ है। ग्लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल के कीमतों में मामूली उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 79.56 डॉलर प्रति बैरल में बिक रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई की कीमत 74.38 डॉलर प्रति बैरल है।

एमपी के इन जिलों में घट गए दाम

बैतूल और राजगढ़ में पेट्रोल के कीमतों में करीब 1 रुपये की कमी हुई है। छतरपुर में पेट्रोल पर 43 पैसे और डीजल पर 39 पैसे की गिरावट आई है। उज्जैन, धार, खंडवा, खरगोन, नरसिंहपुर और सतना में ईंधन सस्ता हुआ है। उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 108.81 रुपये और डीजल 94,08 रुपये में बिक रहा है। भोपाल, रीवा और शिवपुरी समेत एमपी के कई जिलों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। श्योपुर, शहडोल, खंडवा में रीवा पेट्रोल का भाव आज भी 111 रुपये से अधिक है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये प्रति लीटर है।

इन शहरों में बढ़ गए दाम

मुरैना में पेट्रोल पर 51 पैसे और डीजल पर 47 पैसे की वृद्धि हुई है। बड़वानी, देवास, इंदौर, रायसेन, सागर और विदिशा में ईंधन के कीमतों में हल्का उछाल आया है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये है, डीजल 93.94 रुपये में बिक रहा है। रायसेन में पेट्रोल का भाव 109.07 रुपये प्रति लीटर है। बड़वानी में पेट्रोल का भाव 110.33 रुपये, डीजल 95.47 रुपये प्रति लीटर तक पहुँच चुका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews