छत्तीसगढ़-MP में महंगा हुआ पेट्रोल डीजल, यहाँ घट गए दाम, कच्चे तेल में नरमी, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें नए रेट 

भोपाल समेत एमपी के कई जिलों में आज ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। अन्य कई राज्यों में भी बदलाव हुआ है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: बुधवार को कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 84.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 81.30 डॉलर प्रति बैरल है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। कहीं इजाफा तो कहीं कमी आई है।

इन राज्यों में हुआ बदलाव

छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में ईंधन के भाव में वृद्धि हुई है। तेलंगाना, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार, असम और उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में कमी आई है।

महानगरों में फ्यूल के रेट

देश के महानगरों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए प्रति है, एक लीटर डीजल 87.62 रुपए में बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.44 रुपए और डीजल का 89.97 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपए और डीजल की 91.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है, वहीं डीजल का भाव 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में उतार-चढ़ाव जारी

मंडला और बालाघाट में 1 रुपए की गिरावट आई है। बता दें कि इन दोनों जिलों में मंगलवार को 1 रुपए की वृद्धि दर्ज की गई थी। विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, सिंगरौली, सिवनी, सतना, रीवा, नरसिंहपुर, खंडवा, झाबुआ, हरदा, ग्वालियर, बुरहानपुर, भिंड, बड़वानी और अनूपपुर में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में मामूली कमी आई है। वहीं आगर मालवा, अलीराजपुर, बैतूल, भोपाल, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, गुना, होशंगाबाद, जबलपुर, कटनी, मंदसौर, मुरैना, पन्ना, शाजापुर, सीधी और उमरिया में इजाफा हुआ है। राजगढ़ में 1 रुपए की वृद्धि हुई है।

एमपी में ईंधन का भाव

एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.82 रुपए है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews