Petrol Diesel: 17 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कच्चे तेल में नरमी, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें ताजा भाव 

17 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। भोपाल में ईंधन दिल्ली और मुंबई से भी महंगा है। कच्चे तेल के भाव में नरमी आई है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: रोजाना सुबह 6:00 बजे ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती हैं। 17 जुलाई को ईंधन की नई कीमतें जारी हो चुकी है। आज फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। वैल्यू एडेड टैक्स के कारण अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत भी अलग होती है।

महानगरों में ईंधन के दाम

देश के महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 104.95 रुपए और डीजल का 91.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.76 रुपए और डीजल की कीमत 92.35 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.44 रुपए और डीजल का 89.97 रुपए प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में क्या है ईंधन का भाव?

मध्यप्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन अन्य राज्यों की तुलना में यहाँ ईंधन महंगा है। अरुणाचल प्रदेश, असम, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, पुडुचेरी, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपए और डीजल की कीमत 90 रूपए के नीचे हैं। वहीं मध्य प्रदेश में पेट्रोल की औसतन कीमत 107.50 रुपए  प्रति लीटर है। वहीं डीजल की औसतन कीमत 92.79 रुपए प्रति लीटर है। आखिरी बार केंद्र सरकार ने मार्च 2024 में कीमतों में 2-2 रुपए की कटौती की थी।

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.57 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.82 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.94 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews