Petrol Diesel: कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, MP-बिहार में आई गिरावट, यहाँ हुआ इजाफा, जानें 2 जुलाई का ताजा भाव 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 92.74 रुपए प्रति लीटर है। डीजल का भाव 87.62 रुपये प्रति लीटर है।  2 जुलाई को कई राज्यों में बदलाव भी हुआ है।
petrol diesel rate

Petrol Diesel Prices Today: रोजाना की तरह 2 जुलाई को सुबह-सुबह ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए अपडेट कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में में बदलाव देखा गया है। गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडीशा, राजस्थान और तेलंगाना में बढ़ोत्तरी हुई है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश,  तमिलनाडु,  केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और बिहार में गिरावट देखने को मिली है।

कच्चे तेल की कीमत

मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। ब्रेंट क्रूड 86.81 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। डब्ल्यूटीआई क्रूड  की कीमत 83.52 डॉलर प्रति बैरल है।

एमपी में ईंधन का भाव

मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। 30 जून को राज्य में पेट्रोल की औसतन कीमत 107.46 रुपये प्रति लीटर लीटर दर्ज की गई थी। वहीं आज पेट्रोल की औसतन कीमत 107.44 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.74 रुपए प्रति लीटर है। भोपाल,  ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, सतना और सिंगरौली में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया है। अनूपपुर, अशोक नगर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छतरपुर, खंडवा, मंडला, रीवा, सिवनी, शाजापुर, टीकमगढ़ ,उज्जैन और विदिशा में इजाफा हुआ है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, शाजापुर, सागर, राजगढ़, रायसेन, पन्ना, नरसिंहपुर, मंदसौर, होशंगाबाद, हरदा, गुना, डिंडोरी, दतिया, दमोह, छतरपुर, भिंड, बैतूल, अलीराजपुर, आगर मालवा में फ्यूल के रेट में कमी आई है।

1 लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपए और इंदौर में 106.47 रुपए प्रति लीटर पर बरकरार है। वहीं जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 106.62 रुपए, रीवा में 109.34 और उज्जैन में 107.11 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, इंदौर में 91.87 रुपए, जबलपुर में 92.01 रुपए, रीवा में 94.49 रुपये और उज्जैन में 92.44 रुपए है।

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 92.74 रुपए प्रति लीटर है। डीजल का भाव 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए प्रति लीटर है। डीजल 89.97 रुपए में बिक रहा है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए और डीजल की कीमत 90.76 रुपए प्रति लीटर है।
  • चन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews