पेट्रोल-डीजल के नए जारी, देवास-धार समेत MP के कई जिलों में हुआ इजाफा, यहाँ मिली राहत, जानें 4 जून का ताजा भाव 

मध्य प्रदेश में बीते दिन के मुकाबले कई जिलों में बदलाव हुआ है। वहीं ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में कमी आई है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 3 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। इस महीने भी सरकार ने ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। सरकार ने ने आखरी बार 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो-दो रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। उसके बाद कोई भी संशोधन नहीं हुआ है। मेट्रो सिटीज में फ्यूल के रेट फ्यूल के रेट स्थित हैं। तेल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6:00 बजे के नए रेट अपडेट करती हैं। VAT के कारण राज्यों में अलग-अलग राज्यों में फ्यूल का भाव भी अलग होता है।

एमपी में ईंधन का भाव

मध्य प्रदेश में बीते दिन के मुकाबले कई जिलों में बदलाव हुआ है। 3 जुलाई को पेट्रोल की औसतन कीमत 107.44 रुपए और डीजल की औसतन कीमत 92.74 रुपए प्रति लीटर है।  एमपी में गुरुवार कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट दर्ज की गई है। आगर मालवा, अलीराजपुर, देवास, धार, डिंडोरी, गुना, होशंगाबाद, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी, शहडोल और सीधी में बढ़ोत्तरी हुई है। विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, शिवपुरी, रतलाम, राजगढ़, रायसेन, मंडला, खरगोन, झाबुआ, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल, बालाघाट, अशोक नगर और अनूपपुर में  गिरावट देखी गई है।

1 लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.88 रुपए और उज्जैन में 106.82 रुपए है। एक लीटर डीजल का भाव भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.89 रुपए, जबलपुर में पॉइंट 91.90 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में कमी आई है। ब्रेंट क्रूड सुबह करीब 10 बजे 86.85 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 83.33 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews