Petrol Diesel: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, एमपी-पश्चिम बंगाल में घट गए दाम, यहाँ आया उछाल, चेक करें ईंधन का ताजा भाव 

7 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट हो चुकी हैं। कहीं उछाल तो कहीं गिरावट का सिलसिला जारी है। आइए जानें आज ईंधन का भाव क्या है?
Petrol diesel price

Petrol Diesel Prices Today: 7 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट हो चुके हैं। कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना में इजाफा हुआ है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और कर्नाटक में ईंधन के भाव में कमी आई है। सरकार ने आखिरी बार मार्च में फ्यूल के रेट में कटौती की थी। जिसके बाद से कोई भी संशोधन नहीं किया गया है। हालांकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती हैं।

क्रूड ऑयल का हाल

रविवार होने के कारण कच्चे तेल के कीमतों (Crude Oil Prices) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 6 जुलाई को ब्रेंट क्रूड की कीमत 86.54 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई थी। डब्ल्यूटीआई क्रूड 83.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

मध्यप्रदेश के इन जिलों में बदले दाम 

मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। भोपाल, उज्जैन, जबलपुर समेत कई शहरों में फ्यूल के रेट स्थिर हैं। विदिशा, सीहोर, झाबुआ और ग्वालियर में बढ़ोत्तरी हुई है। आगर मालवा, अशोकनगर, दमोह, देवास, गुना, इंदौर, मंदसौर, रायसेन और राजगढ़ में गिरावट आई है।

एमपी में पेट्रोल और डीजल की कीमत 

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 107 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.82 रुपए है। वहीं एक लीटर डीजल भाव भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 92.33 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

महानगरों में ईंधन की कीमत 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए प्रति लीटर है। डीजल का भाव 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का भाव 89.97 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपए और डीजल की कीमत 90.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपए और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews