Hindi News

1 जून को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, कई राज्यों में बदले दाम, कहीं बढ़े तो कहीं घट गए भाव, जानें अपने शहर का हाल 

Published:
1 जून को कई राज्यों में बदलाव हुआ है। एमपी, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में वृद्धि हुई है। वहीं केरल और महाराष्ट्र में गिरावट आई हो।
1 जून को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, कई राज्यों में बदले दाम, कहीं बढ़े तो कहीं घट गए भाव, जानें अपने शहर का हाल 

Petrol Diesel Prices Today: जून की पहली तारीख को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए अपडेट कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आज मामूली इजाफा हुआ है। उत्तराखंड, तेलंगाना, पंजाब, उड़ीसा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, बिहार और असम में गिरावट देखने को मिली है।

कच्चे तेल का भाव

इंटरनेशनल मार्केट में शनिवार को कच्चे तेल के कीमतों में कमी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.62 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। 1.18% की कमी के साथ एक डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 76.99 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.76‌ रुपए और डीजल की कीमत 87.66 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.93 रुपए और डीजल का 90.74 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 104.9 रुपए और डीजल के 92.13 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपए और डीजल की 90.74 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का प्राइस 100.73 रुपए और डीजल का 92.32 रुपए प्रति लीटर है।

एमपी के इन जिलों में बदले दाम

मध्य प्रदेश की बात करें तो राज्य के कई जिलों में आज बदलाव देखा गया है। सीधी, सीहोर, सतना, राजगढ़, रायसेन, नीमच, होशंगाबाद, गुना, बैतूल, अनूपपुर, अलीराजपुर, आगर मालवा और भिंड में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। अशोक नगर, बड़वानी, बैतूल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, धार, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, झबुआ, कटनी, खंडवा, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, रतलाम, रीवा, सागर, शिवानी, शहडोल, शाजापुर, सिंगरौली, उज्जैन और विदिशा में पेट्रोल और डीजल से कीमतों में कमी आई है। देवास में ईंधन के भाव में 1 रुपए से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

एमपी में ईंधन की कीमत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की किमर 106.47 रुपए और डीजल की कीमत 91.84 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.40, जबलपुर में 106.37, रीवा में 108.73 और उज्जैन में 106.84 रुपए है। 1 लीटर डीजल की कीमत ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, जबलपुर में 91.78 रुपए रीवा में 93.94 रुपए है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews