
Petrol Diesel Prices Today: गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो चुकी है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान और तेलंगाना में आज इजाफा हुआ है। वहीं पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पंजाब, ओडीशा और हिमाचल प्रदेश में आज गिरावट देखने को मिली है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत हर दिन अपडेट होती रहती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों के आधार पर ईंधन के रेट में बदलाव करती हैं। VAT के कारण अलग-अलग राज्यों में ईंधन का खुदरा मूल्य अलग होता है। इसके अलावा अन्य कई कारक भी फ्यूल के रेट को प्रभावित करते हैं।
कच्चे तेल का भाव
वैश्विक बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार की सुबह करीब 9:30 बजे ब्रेंट फ्रूट की कीमत 85.12 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। वहीं डब्लूटीआई क्रूड 81.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
महानगरों में कोई बदलाव नहीं
20 जून को भी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 94.76 रुपए और डीजल का भाव 87.66 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपए और डीजल की कीमत 92.13 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.92 रुपए और डीजल की कीमत 90.74 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 100.73 रुपए और डीजल के दाम 92.32 रुपए प्रति लीटर है।
एमपी में यहाँ बदले दाम
बात मध्य प्रदेश की करें तो राज्य के ज्यादातर जिलों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रदेश में पेट्रोल की औसतन कीमत 107.47 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल की औसतन कीमत 92.77 रुपए प्रति लीटर है। छिंदवाड़ा, देवास, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, देवास, रतलाम, सागर और टीकमगढ़ में ईंधन की कीमतों में इजाफा देखा गया है। विदिशा, झाबुआ और गिरावट हुई है।
एमपी में ईंधन का ताजा भाव
1 लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.73 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106.38 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.96 रुपए है। एक लीटर डीजल का भाव भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 92.02 रुपए, जबलपुर में 91.79 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.31 रुपए है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

