Petrol Diesel: 6 जून को पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट, MP के कई जिलों में बढ़ गए दाम, इन राज्यों में भी हुआ बदलाव, जानें ताजा भाव

6 जून को भी महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर है स्थिर हैं। मध्यप्रदेश के कई जिलों में बदलाव हुआ है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र , मणिपुर, उड़ीसा और उत्तर प्रदेश में आज बढ़ोत्तरी हुई है। पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, राजस्थान, केरल, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, गोवा, बिहार और असम में कमी आई है। केंद्र सरकार ने आखिरी बार 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के रेट में कटौती की थी। जिसके बाद सरकार की ओर से कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर रोजाना ईंधन के कीमतें अपडेट करती है। VAT के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में ईंधन की कीमत भी अलग होती है।

महानगरों में कोई बदलाव नहीं

6 जून को भी महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर है स्थिर हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए और डीजल की 90.76 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 104.21 रुपए और डीजल का 92.15 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत आज 100.75 रुपए और डीजल की 90.76 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार है।

एमपी में यहाँ बदले भाव

मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज बदलाव देखा गया है। आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, बड़वानी, भिंड, छिंदवाड़ा ,धार, जबलपुर, कटनी, मंदसौर, नीमच, सीहोर, शहडोल, शाजापुर, सीधी, उज्जैन और उमरिया में मामूली इजाफा हुआ है। विदिशा, टीकमगढ़, सिंगरौली, शिवपुरी, सिवनी, सतना, सागर, रीवा, राजगढ़, रायसेन, पन्ना, नरसिंहपुर, मंडला, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, देवास, दतिया, दमोह, छतरपुर, बुरहानपुर, भोपाल, बैतूल, बालाघाट और अशोक नगर में कमी आई है।

एमपी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

1 लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.84 रुपए है। 1 लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91. 84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए ,इंदौर में 91.89 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

क्रूड ऑयल का हाल

इंटरनेशनल मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखा गया है। क्रूड ऑयल की कीमत एक बार फिर 78 डॉलर के पार पहुंच चुकी है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 78.70 डॉलर प्रति बैरल है। डब्ल्यूटीआई  क्रूड 74.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews