
Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव अपडेट कर दिए हैं। 9 जून को देश के महानगरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। वहीं कई राज्यों में ईंधन के कीमतों में मामूली इजाफा या गिरावट हुई है। बिहार, हिमाचल प्रदेश, केरल, मिजोरम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मामूली में वृद्धि देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उड़ीसा, मणिपुर, झारखंड, हरियाणा, गोवा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में गिरावट आई है।
कच्चे तेल का भाव
रविवार होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों को अपडेट नहीं किया गया है। शनिवार को ब्रेंट क्रूड 79.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 75.53 डॉलर प्रति बैरल तक देखी गई।
महानगरों में कोई बदलाव नहीं, इतनी है कीमत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की तरह आज भी पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है, पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल की कीमत 92.15 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 103.94 रुपए और डीजल के दाम 90.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 100.75 रुपए और डीजल का 92.32 रुपए प्रति लीटर है।
मध्यप्रदेश में ईंधन का हाल
मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में बदलाव देखा गया है। प्रदेश में पेट्रोल की औसतन कीमत 107.43 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल की औसतन कीमत 92.74 रुपए प्रति लीटर है। रविवार को आगर मालवा, अनूपपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, दतिया, देवास, गुना, इंदौर, झाबुआ, मंडला, पन्ना, रतलाम, रीवा, सागर, सीहोर, शाजापुर और सिंगरौली में इजाफा देखा गया है। मंडला में पेट्रोल के कीमतों 1 रुपए से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। उज्जैन, टीकमगढ़, सीधी, शिवपुरी, सतना, राजगढ़, रायसेन, मंदसौर, खरगोन, कटनी, होशंगाबाद, हरदा, धार, दमोह, छिंदवाड़ा, छतरपुर, भोपाल, भिंड, बैतूल और अलीराजपुर में बीते दिन के मुकाबले गिरावट देखी गई है।
1 लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.52 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 92.29 रुपए, जबलपुर में 91. 88 रुपए, रीवा में 94.24 और उज्जैन में 91.87 रुपए है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.11 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.93 रुपए, जबलपुर में 106.49 रुपए, रीवा में 109.06 रुपए और उज्जैन में 106.47 रुपए है।
ऐसे चेक करें पेट्रोल और डीजल के दाम
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के वेबसाइट पर जाकर या फिर एसएमएस भेजकर घर बैठे अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के कीमतों को जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें। बीपीसीएल की ग्राहक RSP लिखकर अपने शहर के कोड के साथ 9223112222 नंबर पर एसएमएस भेजें।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

