Petrol Diesel Prices Today: 17 मार्च को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कई राज्यों में हुआ बदलाव, यहाँ जानें ताजा भाव

petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियां रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं। 17 मार्च रविवार को पेट्रोल डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू-कश्मीर, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मामूली इजाफा हुआ है। तेलंगाना, ओडिशा, मणिपुर, झारखंड और आंध्र प्रदेश में हल्की गिरावट देखी गई है।

कच्चे तेल में तेजी के बाद भी देशभर में घट गए भाव

ग्लोबल मार्केट में एक बार फिर क्रूड ऑयल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने फ्यूल के रेट में भारी कटौती की है। देशभर में पेट्रोल और डीजल 2 रुपये सस्ता हो चुका है। मोदी सरकार ने यह घोषणा चुनाव से कुछ दिन पहले की है। रविवार को कच्चे तेल की कीमतें अपडेट नहीं हुई है। बीते दिन ब्रेंट क्रूड 85.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। वहीं डब्ल्यूटीआई की कीमत 81.04 डॉलर प्रति बैरल थी।

महानगरों में कोई बदलाव नहीं

देश के महानगरों में आज ईंधन के कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल भाव 104.21 रुपए और डीजल का 92.15 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए और डीजल की 90.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की 100.75 रुपए और डीजल की 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews