Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के कीमतों में बदलाव, ग्वालियर-हरदा समेत MP के कई जिलों में बढ़ गए दाम, जानें ताजा भाव

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें 12 मई को जारी हो चुकी है। मंडला, मुरैना, इंदौर समेत एमपी के कई जिलों में राहत मिली है। वहीं कई जिलों में इजाफा हुआ है।
petrol diesel rate

Petrol Diesel Prices Today: रविवार होने के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों को अपडेट नहीं किया गया है। इन दिनों क्रूड ऑयल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बरकरार है। 12 मई सुबह 6:00 बजे बजे तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में बदलाव देखा गया है।

इन राज्य में पेट्रोल-डीजल खरीदने पर लिमिट

भारत के कुछ स्थानों पर ईंधन की किल्लत देखी जा रही है। त्रिपुरा राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल खरीदने पर लिमिट लगा दी है। बाइक के लिए 200 रुपए और कार के लिए 500 रुपए तक का पेट्रोल और डीजल खरीदने की अनुमती होगी। राज्य में पेट्रोल की औसतन कीमत 97.21 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल की औसतन किस्मत 86.25 रुपए प्रति लीटर है।

इन राज्यों में हुआ बदलाव

रविवार को छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, झारखंड, केरल, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में फ्यूल के रेट में इजाफा हुआ है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और बिहार में मामूली गिरावट देखी गई है।

एमपी में फ्यूल का हाल

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews