Petrol Diesel Rate: सोमवार को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बदले दाम, जानें आज का ताजा भाव

सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए जारी कर दिए हैं। कई राज्यों में बदलाव हुआ है। एमपी की राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 106.47 रुपए और डीजल की 91.84 रुपए प्रति लीटर है।
Petrol diesel price

Petrol Diesel Prices Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड 82.54 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 78.06 डॉलर प्रति बैरल है। हफ्ते के पहले दिन यानी 13 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं।

इन राज्यों में हुआ बदलाव

मध्य प्रदेश के साथ-साथ कई राज्यों में आज बदलाव देखा गया है। असम में ईंधन के कीमतों में वृद्धि देखी गई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मामूली गिरावट आई है।

एमपी में पेट्रोल और डीजल का हाल

प्रदेश में पेट्रोल की औसतन कीमत 108.31 रुपए प्रति लीटर है। पिछले महीने की 30 तारीख को पेट्रोल की एवरेज कीमत 107.47 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं डीजल की एवरेज कीमत 93.55 रुपए प्रति लीटर है, जो 30 अप्रैल को 92.73 रुपए प्रति लीटर थी। सोमवार को अनूपपुर, भोपाल, ग्वालियर, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, देवास, डिंडोरी, झबुआ, कटनी, खरगोन, मुरैना, पन्ना, रायसेन, रतलाम, सतना, सिवनी, श्योपुर और शिवपुरी में आज ईंधन के कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है। रीवा, इंदौर, रीवा, उज्जैन, राजगढ़, नरसिंहपुर, मंदसौर, जबलपुर, होशंगाबाद, हरदा, धार, दमोह, भिंड, बैतूल और अशोक नगर में गिरावट देखी गई है।

एमपी में ईंधन की कीमत

भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 106.47 रुपए और डीजल की 91.84 रुपए प्रति लीटर है। ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 106.86 रुपए और डीजल की 92.21 रुपए प्रति लीटर है। जबलपुर में पेट्रोल का भाव 106.50 रुपए और डीजल का 91.89 रुपए प्रति लीटर है। जबलपुर में पेट्रोल का भाव 106.50 रुपए और डीजल का 91.90 रुपए प्रति लीटर है। रीवा में पेट्रोल की कीमत 108.73 रुपए और डीजल की 93.94 रुपए प्रति लीटर है। उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 106.64 रुपए और डीजल की 92.02 रुपए प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews