Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट, कहीं महंगा तो कहीं सस्ता हुआ ईंधन, कई राज्यों में बदल गए दाम, जानें ताजा भाव

petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों में मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। देश के कई शहरों में आज बदलाव देखा ईंधन के कीमतों में बदलाव देखा गया है ‌ असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में फ्यूल के रेट में फ्यूल सस्ता हुआ है। वहीं उत्तराखंड, तेलंगाना और यूपी में ईंधन के कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है।

महानगरों में ईंधन की कीमत

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की 88.62 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का 90.76 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 104.21 रुपए और डीजल का 92.15 रुपए प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए और डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

एमपी के कई जिलों में बदले दाम

मध्यप्रदेश के कई जिलों में थी आज बदलाव देखा गया है। अलीराजपुर, अनूपपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, जबलपुर, झाबुआ, खरगोन, रीवा, शाजापुर, उमरिया और विदिशा में गिरावट देखने क मिली है। अशोक नगर, बालाघाट, भिंड, छतरपुर, हरदा, मुरैना, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, सागर, शहडोल, शिवपुरी, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में मामूली इजाफा हुआ है।

ऑनलाइन ऐसे जानें भाव

भारतीय पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की वेबसाइट www.bharatpetroleum.in, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की वेबसाइट iocl.com और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर पेट्रोल और डीजल के दाम चेक कर सकते हैं।

एसएमएस के जरिए चेक करें रेट 

इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें। एचपीसीएल के ग्राहक HP Price लिखकर 922201122 नंबर पर लिखकर भेजें। बीपीसीएलसी ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर एसएमएस भेज कर फ्यूल के नए रेट जान सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews