Petrol Diesel Rate: कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जारी हुए नए रेट, इन राज्यों में हुआ बदलाव, जानें 29 मई का ताजा भाव 

29 मई को सिर्फ मध्यप्रदेश में ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव हुआ है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में उछाल आया है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 29 मई बुधवार को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में उछाल देखा गया है। इस बीच भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। कई राज्यों में आज बदलाव देखा गया है। छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में ईंधन के कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। उत्तराखंड, तेलंगाना, उड़ीसा, झारखंड, गुजरात, गोवा, असम और आंध्र प्रदेश में गिरावट देखने को मिली है।

क्रूड ऑयल का भाव

इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट  क्रूड 0.21 प्रतिशत की वृद्धि  के साथ 84.40 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। 0.35 प्रतिशत वृद्धि के साथ डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत  80.11 डॉलर प्रति बैरल है।

महानगरों में नहीं हुआ कोई बदलाव

रोजाना सुबह 6:00 बजे  तेल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के नए रेट करती हैं। देश के महानगरों में आज फ्यूल के रेट में कोई भी बदलाव नहीं देखा गया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 104.21 रुपए और डीजल का 92.15 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का 90.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए और डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल का हाल

मध्य प्रदेश में पेट्रोल की औसतन कीमत 107. 42 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल की औसतन की कीमत 92.72 रुपए प्रति लीटर है। आज प्रदेश के कई जिलों में मामूली बदलाव देखा गया है। आगर मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, छतरपुर, छिंदवाड़ा ,दमोह, हरदा, होशंगाबाद, कटनी, खरगोन, नीमच, मंदसौर, रायसेन, शाजापुर और उमरिया में इजाफा हुआ है। विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, सीधी, शिवपुरी, सिवनी, सीहोर, सतना, सागर, रतलाम, राजगढ़, पन्ना, खंडवा, जबलपुर, ग्वालियर, गुना, देवास, दतिया, भिंड, बैतूल, बालाघाट, अनूपपुर और अशोकनगर में ईंधन के कीमतों में कमी आई है।

एमपी में ईंधन का भाव

1 लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106. 48 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.64 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91. 84 रुपए, ग्वालियर में 91. 78 रुपए, इंदौर में 91.88 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.02 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews