Petrol Diesel Rate: पेट्रोल -डीजल के नए रेट जारी, 7 मई को MP समेत कई राज्यों में हुआ बदलाव, जानें अपने शहर का हाल

मंगलवार को पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव जारी हो चुका है। एमपी समेत देश के कई राज्यों में बदलाव हुआ है।
petrol diesel rate

Petrol Diesel Prices Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में उछाल के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने 7 मई को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। मंगलवार को कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश भी शामिल है। गोवा, गुजरात, झारखंड, केरल, मणिपुर, ओडिशा और राजस्थान में फ्यूल के रेट में इजाफा हुआ है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पंजाब, महाराष्ट्,र कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, बिहार और आंध्र प्रदेश में मामूली गिरावट आई है।

कच्चे तेल की कीमत

ग्लोबल मार्केट में आज ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.32 प्रतिशत वृद्धि के साथ 83.60 डॉलर प्रति बैरल है। डब्ल्यूटीआई की कीमत 0.34 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 78.75 डॉलर प्रति बैरल है।

एमपी के इन जिलों में बदला भाव

अनूपपुर, बड़वानी, बैतूल, भोपाल, छतरपुर, छिंदवाड़ा, गुना, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, नरसिंहपुर, नीमच, रायसेन, रतलाम, सतना, सिवनी, शिवपुरी और सीधी में आज पेट्रोल डीजल के कीमतों में वृद्धि हुई है। शिवपुरी में ईंधन करीब एक रुपए महंगा हुआ है। विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, शाजापुर, शहडोल, सीहोर, सागर, रीवा, पन्ना, मुरैना, मंदसौर, मंडल, झाबुआ, इंदौर, होशंगाबाद, डिंडोरी, धार, देवास, भिंड, बालाघाट और अशोकनगर में फ्यूल सस्ता हुआ है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews