
Petrol Diesel Prices Today: 9 मई को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव अपडेट हो चुके हैं। दूसरी तरफ ग्लोबल मार्केट में आज एक बार फिर कच्चे तेल के कीमतों में उछाल आया है। 0.41% वृद्धि के साथ Brent Crude 83.92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। 0.53% की वृद्धि के साथ डब्ल्यूटीआई क्रूड की 79.41 डॉलर प्रति बैरल है।
इन राज्यों में बदले दाम
भारत में पेट्रोल और डीजल के भाव डायनेमिक होते हैं। तेल कंपनियां रोजाना फ्यूल के रेट को अपडेट करती हैं। गुरुवार को आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वृद्धि हुई है। तेलंगाना, राजस्थान, मणिपुर, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, बिहार और असम में गिरावट देखने को मिली है।
एमपी के इन जिलों में हुआ बदलाव
आज मध्य प्रदेश के कई जिलों में बदलाव हुआ है। अगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, भिंड, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच, राजगढ़, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, सीधी, उमरिया और विदिशा में इजाफा हुआ है। कुछ शहर ऐसे भी हैं, जहां पेट्रोल और डीजल के कीमत में कमी आई है। इस लिस्ट में सिंगरौली, शिवपुरी, सागर, रीवा, रतलाम, रायसेन, पन्ना, मंडला, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, इंदौर, होशंगाबाद, गुना, देवास, दतिया, छतरपुर, बुरहानपुर, भोपाल और अशोक नगर शामिल हैं।
एमपी में ईंधन की कीमत
एक लीटर पेट्रोल की कीमत एमपी की राजधानी भोपाल में 106.47 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.73 रुपए और उज्जैन में 106.83 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.21 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 91.72 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

