10 अक्टूबर को अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, कई राज्यों में हुआ बदलाव, कहीं बढ़े तो कहीं घट गए दाम, यहाँ जानें डिटेल 

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो चुकी है। कहीं उछाल तो कहीं गिरावट दर्ज की कई है। आइए जानें आपके शहर का क्या हाल है?
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी हो चुके हैं। 10 अक्टूबर को ईंधन के कीमतों में कहीं उछाल तो कहीं गिरावट आई है। सरकार ने कई महीनों से फ्यूल के रेट को अपडेट नहीं किया है। लेकिन हर दिन सुबह 6 बजे ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ईंधन के कीमतों को अपडेट करती हैं।

आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में ईंधन के भाव में इजाफा हुआ है। उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, गोवा, बिहार और असम में गिरावट आई है।

क्रूड ऑयल की कीमत (Crude Oil Price)

ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल का भाव आज 78 डॉलर के नीचे है। ब्रेंट क्रूड 77.15 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 73.82 डॉलर प्रति बैरल है।

महानगरों में ईंधन के दाम (Fuel Prices Today)

महानगरों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपये और डीजल का 89.97 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल की 92.44 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की 90.76 रुपये प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में फ्यूल के रेट (Petrol Diesel Rate in MP)

आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, भिंड, दमोह, धार, डींडोरी, झाबुआ, कटनी, मंदसौर, नरसिंहपुर, सतना, सीहोर, सिवनी, शाजापुर, सीधी, उज्जैन और विदिशा में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में वृद्धि हुई है। टीकमगढ़, सिंगरौली, शिवपुरी, सागर, रीवा, रतलाम, रायसेन, पन्ना, मुरैना, मंडला, खरगोन, खंडवा, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, देवास और बुरहानपुर में गिरावट आई है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, इंदौर में 106.40 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, जबलपुर में 106.50 रुपये, रीवा में 108.87 रुपये और उज्जैन में 107.10 रुपये है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपये, इंदौर में 91.80 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, जबलपुर में 91.90 रुपये, रीवा में 94.06 रुपये और उज्जैन में 92.44 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews