23 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट, कहीं बढ़े तो कहीं घट गए दाम, फटाफट चेक करें ताजा भाव 

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो चुकी है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। आइए जानें आपके शहर का क्या हाल है?
Petrol diesel price

Petrol Diesel Prices Today: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानि 23 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव अपडेट कर दिए हैं। कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। गोवा, हरियाणा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, पंजाब, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में बढ़ोत्तरी हुई है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मणिपुर, महाराष्ट्र, केरल, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश में कमी देखने को मिली है।

हर दिन सुबह 6 बजे तेल कंपनियां क्रूड ऑयल के रेट, डॉलर-रुपये एक्सचेंज रेट, ईंधन की मांग-आपूर्ति इत्यादि के आधार पर पेट्रोल और डीजल के कीमतों को जारी करती हैं। इन दिनों ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 72 से 76 डॉलर प्रति बैरल के बीच है। ब्रेंट क्रूड 75.85 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 72.09 डॉलर प्रति बैरल में बिक रहा है।

महानगरों में ईंधन की कीमत (Fuel Price Today)

महानगरों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपये और डीजल का 89.97 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की 90.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का दाम 100.85 रुपये और डीजल का 92.44 रुपये प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Rate in MP)

मध्यप्रदेश के कई जिलों में ईंधन के कीमतों में बदलाव हुआ है। छिंदवाड़ा, होशंगाबाद और मंडला में 1-1 रुपये की गिरावट आई है। इसके अलावा बड़वानी, बालाघाट, छतरपुर, दमोह, डींडोरी, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, खंडवा, मुरैना, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, सतना, सीहोर और सिवनी में भी कमी देखने को मिली है। वहीं उज्जैन, टीकमगढ़, शिवपुरी, शाजापुर, सागर, रीवा, पन्ना, मंदसौर, कटनी, गुना, धार, दतिया, भोपाल, बैतूल, अशोकनगर, अनूपपुर, अलीराजपुर और आगर मालवा में बीते दिन के मुकाबले बढ़ोत्तरी हुई है।

  • एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, इंदौर में 106.48 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, जबलपुर में 106.28 रुपये, रीवा में 109.80 रुपये और उज्जैन में 107.06 रुपये है।
  • एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपये, इंदौर में 91.88 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, जबलपुर में 91.70 रुपये, रीवा में 94 .92 रुपये और उज्जैन में 92.40 रुपये है
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews