दिवाली पर कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, कहीं बढ़ोत्तरी तो कहीं कमी, जानें आपके शहर में क्या है ईंधन का भाव?

31 अक्टूबर को कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के भाव बदले हैं। एमपी के चार जिलों में एक रुपये से अधिक की गिरावट आई है।
petrol diesel prices today

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। दिवाली के दिन कई राज्यों में बदलाव हुआ है। गोवा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, केरल, पुडुचेरी, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में इजाफा हुआ है। पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश ईंधन के कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू और कश्मीर में ईंधन के कीमतों में एक रुपए से अधिक की कटौती हुई है।

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 72.90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 69.08 डॉलर प्रति बैरल है।

महानगरों में ईंधन का भाव (Fuel Prices Today)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए और डीजल की कीमत 87.67 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए और डीजल की कीमत 89.97 रूपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपए और डीजल की 91.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 100.80 रुपए और डीजल की कीमत 92.39 रुपए प्रति लीटर है।

एमपी में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Ki Kimat)

मध्य प्रदेश  के कई जिलों में आज बदलाव देखा गया है। अनूपपुर, बालाघाट, रीवा और शहडोल एक रुपए से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा उमरिया, उज्जैन, सीधी, सतना, शिवुनी, रतलाम, पन्ना, मंदसौर, कटनी, गुना, डिंडोरी, धार, दमोह, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बुरहानपुर, भोपाल, बैतूल, अलीराजपुर और आगर मालवा में भी कमी दर्ज की गई है। बड़वानी, दतिया, देवास, हरदा, होशंगाबाद, मंडला, राजगढ़, सागर और शाजापुर में ईंधन के कीमतों में वृद्धि हुई है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.22 रुपए,  ग्वालियर में 106.45 रुपए, इंदौर में 106.47 रुपए, जबलपुर में 106.67 रुपए, रीवा में 107.99 रुपए और उज्जैन में 106.68 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.62 रुपए, ग्वालियर में 91.83 रुपए, इंदौर में 91.87 रुपए, जबलपुर में 92.06 रुपए, रीवा में 93.40 रुपए और उज्जैन में 92.07 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews