
Petrol Diesel Prices Today: 15 सितंबर रविवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। भारत में ईंधन के भाव डायनेमिक होते हैं। ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत रुपए-डॉलर एक्सचेंज रेट, वैल्यू एडेड टैक्स, एक्साइज ड्यूटी और अन्य कारकों के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह 6:00 बजे फ्यूल के नए रेट जारी करती हैं। आज भी कई राज्यों में बदलाव हुआ है।
रविवार को आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, पंजाब, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में इजाफा हुआ है। बिहार, असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और तेलंगाना में गिरावट आई है।
महानगरों में ईंधन का भाव (Fuel Prices)
महानगरों में आज ईंधन के कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपए और डीजल की कीमत 87.66 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.93 रुपए और डीजल की 91.75 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपए और डीजल की 92.32 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.43 रुपए और डीजल की कीमत 89.95 रुपए प्रति लीटर है।
मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Rate in MP)
देश के कई राज्य ऐसे हैं जहां वर्तमान में पेट्रोल की कीमत 95 रुपए से भी नीचे है। वहीं मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां पेट्रोल की औसतन कीमत 107.45 रुपए प्रति लीटर है। वही डीजल का भाव 92.75 रुपए प्रति लीटर है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 106. 47 रुपए और डीजल की कीमत 91.84 रुपए प्रति लीटर है। ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 106.70 रुपए और डीजल की कीमत 92.06 रुपए प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल का भाव 106.40 रुपए और डीजल का 91.80 रुपए प्रति लीटर है। जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 106.50 रुपए और डीजल की कीमत 91.90 रुपए प्रति लीटर है। रीवा में पेट्रोल का भाव 108. 87 रुपए और डीजल का 94.06 रुपए प्रति लीटर है। उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 106.83 रुपए और डीजल की कीमत 92.19 रुपए प्रति लीटर है।
घर बैठे ऐसे जानें आपके शहर में क्या है फ्यूल के रेट (How to check fuel price?)
घर बैठे पेट्रोल और डीजल की कीमत जानने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों कंपनियों को एसएमएस भेज सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें। बीपीसीएल गढ़क RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेजें। शहर का कोड तेल कंपनियों के ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

