Hindi News

पेट्रोल-डीजल के कीमतों पर आई अपडेट, 30 सितंबर को कहीं महंगा तो कहीं सस्ता हुआ ईंधन, फटाफट चेक करें नए रेट 

Published:
30 सितंबर को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। कई राज्यों में बदलाव हुआ है। आइए जानें आपके शहर का क्या हाल है?
पेट्रोल-डीजल के कीमतों पर आई अपडेट, 30 सितंबर को कहीं महंगा तो कहीं सस्ता हुआ ईंधन, फटाफट चेक करें नए रेट 

Petrol Diesel Prices Today: सितंबर महीने के आखिरी दिन टेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। आज छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बढ़ोत्तरी देखी गई है। वहीं मिजोरम, मध्य प्रदेश और गुजरात में गिरावट आई है।

मध्य प्रदेश की बात करें तो बालाघाट और देवास में एक रुपए से अधिक की कमी दर्ज की गई है। बैतूल, बुरहानपुर, दतिया, झबुआ, कटनी, मंदसौर, नरसिंहपुर, पन्ना, रायसेन,  रीवा, सागर, सिवन और शिवपुरी में बढ़ोत्तरी हुई है। आगर मालवा, भोपाल, छतरपुर, धार, गुना, ग्वालियर, खरगोन और शाजापुर में गिरावट आई है।

महानगरों में क्या है ईंधन का भाव? (Fuel Prices Today)

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत  94.72 रुपए और  डीजल की 87.62 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 100.95 रुपए और डीजल की 91.76 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए और और डीजल की कीमत 89.97 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.98 रुपए और डीजल की 92.56 रुपए प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में इतनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price in MP)

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.15 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.46 रुपए, जबलपुर में 106.49 रुपए, रीवा में 108.97 रुपए और उज्जैन में 106.98 रुपए है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.55 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91. 86 रुपए, जबलपुर में 91.88 रुपए, रीवा में 94.15 रुपए और उज्जैन में 92.32 रुपए है।

क्रूड ऑयल की कीमत (Crude Oil Price)

ग्लोबल मार्केट में सोमवार को कच्चे तेल के कीमतों में उछाल देखा गया है। ब्रेंट क्रूड  क्रूड 72.49 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 68.51 डॉलर प्रति बैरल है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews