4 सितंबर को सतना-रायसेन समेत MP के कई जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, फ्यूल के नए रेट अपडेट, फटाफट करें चेक

आज कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने नए रेट जारी कर दिए हैं। 
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 4 सितंबर को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 73.30 डॉलर प्रति बैरल है। डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 69.83 डॉलर प्रति बैरल है। रोजाना की तरह बुधवार की सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है।

बुधवार को आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल, झारखंड, हरियाणा, गोवा, छत्तीसगढ़ और असम में गिरावट आई है।

महानगरों में क्या है हाल? (Fuel Prices Today)

दिल्ली में पेट्रोल का भाव 94.72 रुपये और डीजल की 87.62 रुपये प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की 89.97 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की 91.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश के कई जिलों में हुआ बदलाव (Petrol Diesel Rate in MP)

सतना में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में 1 रुपये की वृद्धि हुई है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, ग्वालियर, हरदा, जबलपुर, झाबुआ, नरसिंहपुर, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, सागर, सिवनी, शाजापुर, श्योपुर, सीधी, शिवपुरी, उमरिया और विदिशा में भी ईंधन के कीमतों में मामूली वृद्धि आई है। वहीं अनुपपुर, अशोकनगर, छतरपुर, दतिया, होशंगाबाद, कटनी, मंडला, मुरैना, रीवा, शहडोल, टीकमगढ़ और उज्जैन में गिरावट आई है।

एक लीटर पेट्रोल का भाव भोपाल में 106.47 रुपये, इंदौर में 106.50 रुपये, ग्वालियर में 106.73 रुपये, जबलपुर में 107.04 रुपये, सतना में 108.79 रुपये, रीवा में 109.01 रुपये और उज्जैन में 106.96 रुपये है। एक लीटर डीजल की कीमत  भोपाल में 91.84 रुपये, इंदौर में 91.89 रुपये, ग्वालियर में 92.09 रुपये, जबलपुर में 92.39 रुपये, सतना में 93.99 रुपये, रीवा में 94.20 रुपये और उज्जैन में 92.32 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews