गणेश चतुर्थी पर पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट, यूपी-केरल में बढ़ गए दाम, MP में हुआ बदलाव, फटाफट चेक करें ताजा भाव 

7 सितंबर को पेट्रोल और डीजल के भाव भाव जारी हो चुके हैं। मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बदलाव देखा गया है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: गणेश चतुर्थी के दिन पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। रोजाना ऑयल मार्केटिंग कंपनियां फ्यूल की कीमतें अपडेट कर करती हैं। ऐसे में वाहनचाललों को ईंधन के नए दाम की जानकारी होनी चाहिए। 7 सितंबर को देश के कई राज्यों में मामूली बदलाव हुआ है।

आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, गोवा और असम में कमी दर्ज की गई है।

एमपी के इन जिलों में बदले दाम (Fuel Prices)

VAT के कारण अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत भिन्न होती है। शनिवार को एमपी में कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट आई है। अलीराजपुर, अनुपपुर, बैतूल, भोपाल, छतरपुर, दमोह, होशंगाबाद, कटनी, नरसिंहपुर, पन्ना, राजगढ़, सागर, सिवनी, शाजापुर, सीधी, उज्जैन और उमरिया में वृद्धि हुई है। अशोकनगर, बालाघाट, भिंड, दतिया, देवास, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, रतलाम, सिंगरौली और विदिशा में गिरावट आई है।

प्रदेश में क्या है पेट्रोल और डीजल का भाव? (Petrol Diesel Rate in MP)

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 107.10 रुपए है।  एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.44 रुपए है।

महानगरों में कोई बदलाव नहीं 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की 87.62 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 100.75 रुपए और डीजल का 92.34 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपए और डीजल की 91.76 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए और डीजल की कीमत 91.76 रुपए प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews