पेट्रोल-डीजल के कीमतों पर आई अपडेट, एमपी में हुआ बदलाव, बालाघाट-खरगोन में आया उछाल, इन शहरों में राहत, चेक करें नए रेट

13 अगस्त को मध्यप्रदेश के कई जिलों में बदलाव हुआ है। कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट हुई है। क्रूड ऑयल की कीमत 80 डॉलर के पार पहुँच चुकी है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: तेल कम्पनियों मंगलवार को पेट्रोल डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज बदलाव देखा गया है। बालाघाट और खरगोन में एक रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा अनूपपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, देवास, ग्वालियर, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, पन्ना, रायसेन, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, शाजापुर और उज्जैन में भी इजाफा हुआ है। शिवपुरी, राजगढ़, नरसिंहपुर, मंदसौर, कटनी, जबलपुर, डिंडोरी, छतरपुर, दमोह और अशोक नगर में गिरावट देखने को मिली है।

एमपी में ईंधन का भाव

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, इंदौर में 106.48 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए, बालाघाट में 108.43 रुपए और खरगोन में 107.94 रुपए है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, इंदौर में 91.88 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए, बालाघाट में 93.67 रुपए और खरगोन में 92.33 रुपए है।

इन राज्यों में भी बदले दाम

एमपी के अलावा अन्य कई राज्यों में भी आज बदलाव देखा गया है। महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, गोवा और आंध्र प्रदेश में गिरावट देखी गई है। झारखंड, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु में इजाफा हुआ है।

महानगरों का हाल

महानगरों में आज भी फ्यूल के रेट स्थिर हैं।  दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 104.95 रुपए और डीजल का 91.76 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए और डीजल की कीमत 89.97 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 100.75 रुपए और डीजल के 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews