Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल में उछाल, छत्तीसगढ़-MP में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ जानें 28 मार्च का ताजा भाव

petrol diesel price

Petrol Diesel Rate: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। 28 मार्च को देशभर के कई शहरों में बदलाव हुआ है। गुरुवार को बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु और तेलंगाना में कमी आई है। पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, ओडीशा, मणिपुर, महाराष्ट्र, केरल और झारखंड में फ्यूल के रेट में बढ़ोत्तरी हुई है। देश के महानगरों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एमपी के इन शहरों में बदल गए भाव

छतरपुर में पेट्रोल के कीमतों में 1.38 रुपए और डीजल के कीमतों में 1.26 रुपए की गिरावट आई है। इसके अलावा आगर मालवा, अशोक नगर, भोपाल, धार, डिंडोरी, इंदौर, झाबुआ, कटनी, मंडला, मंदसौर, रायसेन, राजगढ़, रीवा, सागर, सतना, सीहोर, शहडोल, शाजापुर, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में ईंधन बुधवार के मुकाबले सस्ता हुआ है। सीधी, श्योपुर, नीमच, खरगोन, खंडवा, जबलपुर, ग्वालियर, गुना, देवास, छिंदवाड़ा, दतिया, भिंड, बैतूल, बालाघाट, बड़वानी, अनूपपुर और अलीराजपुर में ईंधन के कीमतों में मामूली वृद्धि हुई।

क्या है आज का भाव?

एमपी की राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल का भाव 106.47 रुपए और डीजल का 91.84 रुपए प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 106.49 रुपए और डीजल की कीमत 91.89 रुपए प्रति लीटर है। जबलपुर में डीजल का भाव 91.93 रुपए और डीजल का और पेट्रोल का भाव 106.54 रुपए प्रति लीटर है। ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 107.24 रुपए और डीजल की कीमत 92.55 रुपए प्रति लीटर है। रीवा में पेट्रोल का भाव 108.87 रुपए और डीजल का 94.06 रुपए प्रति लीटर है। महाकाल की नगरी उज्जैन में डीजल की कीमत 92.07 रुपए और पेट्रोल की कीमत 106.69 प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews