Petrol Diesel Prices: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महराष्ट्र समेत कई राज्यों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ मिली राहत, जानें  21 फरवरी के नए रेट

petrol diesel Price

Petrol Diesel Prices: ग्लोबल मार्केट में 21 फरवरी को कच्चे तेल के कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। ब्रेंट क्रूड 0.41% वृद्धि के साथ 82.68 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुका है। 1.28% गिरावट के साथ डब्ल्यूटीआई की कीमत 78.18 डॉलर प्रति बैरल है। पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बुधवार को मामूली बदलाव देखा गया है।

इन राज्यों में बदल गए भाव

आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, एमपी, पंजाब और पश्चिम बंगाल में फ्यूल के रेट में उछाल आया है। ओडिशा, मणिपुर और गोवा में हल्की गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की 89.62 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर है, डीजल 94.24 रुपये में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल की 92.76 रुपये है।

एमपी में यहाँ महंगा हुआ ईंधन

मध्यप्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बुधवार को बदलाव देखा गया है। यहाँ पेट्रोल की एवरेज कीमत 109.76 रुपये है, जो कई राज्यों की तुलना में काफी अधिक है। अशोकनगर, आगर मालवा, बालाघाट, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, डींडौरी, झाबुआ, कटनी, मंदसौर, मुरैना, राजगढ़, सीहोर, शहडोल, धार शाजापुर, टीकमगढ़ और विदिशा में फ्यूल के रेट में मामूली उछाल आया है। मंडला में पेट्रोल-डीजल पर 1 रुपये की वृद्धि हुई है। बुरहानपुर, रीवा और शहडोल में पेट्रोल के भाव बढ़कर 111 रुपये के पार जा चुके हैं। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.75 रुपये प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 93.99 रुपये है। जबलपुर में पेट्रोल का भाव 108.48 रुपये, डीजल की कीमत 93.77 रुपये है। मंडला में पेट्रोल का भाव 110.28 रुपये है, डीजल की कीमत 95.42 रुपये है।

एमपी के इन जिलों में घट गए दाम

अलीराजपुर, अनूपपुर, बैतूल, भिंड, छिंदवाड़ा, देवास, इंदौर, हाँड़वा, खरगोन, नरसिंहपुर और श्योपुर में ईंधन के कीमतों में मामूली गिरावट आई है। छतरपुर में करीब 1 रुपये की कमी फ्यूल के कीमतों में आई है। कमी के बाद भी अनूपपुर और श्योपुर में पेट्रोल का भाव 111 रुपये और डीजल का भाव 96 रुपये से अधिक है। उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर है, यहाँ एक लीटर डीजल 94.25 रुपये में बिक रहा है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.50 रुपये प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 93.79 रुपये प्रति लीटर है।

ऐसे चेक करें नए रेट

आप आसानी से एसएमएस के जरिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव क्या है जान सकते हैं। इसके लिए IOCL ग्राहक 9224992249 पर RSP कोड लिखकर भेजें। सभी शहरों का RSP कोड अलग होता है। भोपाल का आरएसपी कोड 16930 है। बाकी अन्य शहरों का कोड आप iocl.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews