Petrol Diesel Rate: मध्यप्रदेश के कई शहरों में बदला पेट्रोल-डीजल का भाव, देवास-धार में लगी ईंधन के कीमतों में आग, जानें नए रेट

petrol diesel Price

Petrol Diesel Rate Today: बुधवार को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर के नीचे है। कंपनियों ने 10 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज इजाफा देखा गया है। देवास और धार में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में एक रुपए से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा सिंगरौली, टीकमगढ़, विदिशा, अनूपपुर, अशोक नगर, बड़वानी, बैतूल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंडला, रायसेन, पन्ना, रतलाम, रीवा, सागर, शाजापुर और शिवपुरी में भी फ्यूल के रेट में वृद्धि हुई है।

मध्यप्रदेश के इन शहरों में घट गए भाव

मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज गिरावट भी देखने को मिली है। इस लिस्ट में बालाघाट, बैतूल, भोपाल, गुना, होशंगाबाद, जबलपुर, कटनी, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, राजगढ़, सीहोर, सिवनी, सीधी, उज्जैन और उमरिया भी शामिल है।

एमपी में पेट्रोल का भाव

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.29 रुपए, ग्वालियर में 107.04 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106.28 रुपए, 107.60 रुपए, धार में 108.21 रुपए, रीवा में 109.20 और उज्जैन में 106.98 रुपए है।

एमपी में डीजल की कीमत

एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.68 रुपए, देवास में 92.90 रुपए, धार में 92.45 रुपए ग्वालियर में 92.37 इंदौर में 91.90 रुपए, जबलपुर में 91.70 रुपए, रीवा में 94.36 रुपए और उज्जैन में 92.32 रुपए है।

इन राज्यों में भी हुआ बदलाव

मध्य प्रदेश के अलावा देश के कई राज्यों में भी बदलाव देखा गया है। असम, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में ईंधन के कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हल्की गिरावट देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews