Petrol Diesel Rate: रामनवमी पर राजगढ़-मंडला समेत MP के कई जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ जानें अपने शहर का हाल

petrol diesel prices

Petrol Diesel Price Today: 17 अप्रैल रामनवमी के दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। आज कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। गुजरात, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश , तेलंगाना, ओडीशा, केरल, हरियाणा और गोवा में गिरावट देखने को मिली है। 

एमपी में क्या है ईंधन का हाल?

मध्य प्रदेश में भी फ्यूल के रेट में उथल-पुथल जारी है। राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले VAT के कारण विभिन्न शहरों और राज्यों में ईंधन की कीमत अलग होती है। एमपी के भी अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत अलग है। बुधवार को झाबुआ, मंडला, राजगढ़, रतलाम, सिवनी और शिवपुरी में फ्यूल के रेट में इजाफा देखा गया है। बाकी अन्य शहरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.54 रुपए, रीवा में 106.73 रुपए और उज्जैन में 106.82 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, जबलपुर में 91.93 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

कच्चे तेल में गिरावट 

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में आज गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की कमी के साथ 89.46 डॉलर बैरल तक पहुंच चुका है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 84.73 डॉलर प्रति बैरल है

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews