Petrol Diesel Rate: होलिका दहन पर छत्तीसगढ़-बिहार में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, MP में मिली राहत, जानें अपने शहर का हाल

petrol diesel price

Petrol Diesel Rate Today: 24 मार्च को पूरे देश भर में होलिका दहन को लेकर उत्साह है। तेल कंपनियों ने आज सुबह  पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा लगाए गए VAT के कारण देशभर में फ्यूल के रेट अलग होते हैं। वहीं रविवार को क्रूड ऑयल के रेट अपडेट नहीं हुए हैं।

देशभर का हाल जानें

आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, केरल, पंजाब, राजस्थान, तमिल नाडु और पश्चिम बंगाल में ईंधन के कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गोवा में फ्यूल के भाव में गिरावट आई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 104.21 रुपये और डीजल का 92.15 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103,94 रुपये और डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का दाम 100.75 रुपये और डीजल का 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में क्या है पेट्रोल -डीजल का हाल?

मध्यप्रदेश के कई जिलों में होलिका दहन के दिन बदलाव हुआ है। बैतूल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, देवास, हरदा, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, सिवनी। शिवपुरी, टीकमगढ़, उज्जैन एयर विदिशा में पेट्रोल और डीजल के कीमतों बढ़ोत्तरी हुई है। उमटिया, सीधी, शाजापुर, सीहोर, सतना, सागर, रीवा, रतलाम, राजगढ़, मंदसौर, कटनी, झाबुआ, डींडौरी, धार, भोपाल, भिंड, बालाघाट, बड़वानी, अशोकनगर और अनूपपुर में गिरावट देखने को मिली है।

  • पेट्रोल की कीमत– भोपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.47 रुपये, इंदौर में 106.92 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, जबलपुर में 106.76 रुपये, रीवा में 108.97 रुपये और उज्जैन में 106.87 रुपये प्रति लीटर है।
  • डीजल की कीमत:- भोपाल में डीजल की कीमत 91.84 रुपये, इंदौर में 92.28 रुपये, जबलपुर में 92.13 रुपये, रीवा में 94.15 रुपये और उज्जैन में 92.23 रुपये प्रति लीटर है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews