सप्ताह के पहले दिन मध्य प्रदेश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानें अपने राज्य और महानगरों के लेटेस्ट रेट

Petrol diesel rate

Petrol Diesel Rate: तेल कंपनियों द्वारा रोजाना पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आने वाले बदलाव का असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कई बार देखने को मिलता है और कई बार यह बेअसर होती है। आज की कीमतों की बात करें तो कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। सप्ताह के पहले दिन एक बार फिर ईंधन की कीमतें रिवाइज हुई है। हालांकि, यह स्थिर है लेकिन कुछ शहरों में थोड़ा बदलाव आया है। चलिए आपको बताते हैं की लेटेस्ट रेट क्या चल रहा है।

रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी करती है। ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों के आधार पर तय की जाती है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, वैट और कई अन्य टैक्स भी शामिल होते हैं उसके बाद इसकी कीमत जारी होती है।

क्रूड ऑयल का भाव

बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत की बात करें तो यह 75.95 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से बिक रहा है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 80.64 डॉलर है।

अलग अलग राज्यों के भाव

पेट्रोल डीजल की कीमत के जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके मुताबिक हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 19 पैसे और डीजल 17 पैसे सस्ता हो गया है। राजस्थान और झारखंड में हल्की गिरावट देखने को मिली है। महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 1 रुपए और डीजल की कीमत में 97 पैसे की गिरावट हुई है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो पेट्रोल के भाव में 30 पैसे और डीजल के भाव में 28 पैसे की बढ़त देखने को मिली है।

महानगरों के दाम

देश के चार महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपए और डीजल 94.33 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए, मुंबई में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 90.08 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews