31 अगस्त को मध्यप्रदेश के कई जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, यहाँ मिली राहत, जानें लेटेस्ट रेट

Petrol diesel price today

Petrol Diesel New Rate: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। 31 अगस्त को देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। वहीं ग्लोबल मार्केट में भी उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड में गिरावट देखी गई है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड के कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश में कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में गिरावट की उम्मीद है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नॉन-बीजेपी राज्य सरकारों से VAT कटौती करने की सलाह दी है।

एमपी के जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल में उथल-पुथल जारी है। कहीं वृद्धि तो कहीं गिरावट का सिलसिला बरकरार है। बड़वानी में पेट्रोल में 76 पैसे और डीजल में 69 पैसे की वृद्धि हुई है। छतरपुर में पेट्रोल के भाव में 64 पैसे और डीजल में 58 पैसे का इजाफा हुआ है। राजगढ़ में पेट्रोल में 91 पैसे और डीजल में 84 पैसे की वृद्धि हुई है। विदिशा में 40 पैसे, उज्जैन में 28 पैसे, टीकमगढ़ में 26 पैसे, सिवनी में 26 पैसे, सागर में 31 पैसे नरसिंहपुर में 65 पैसे, खरगोन में 45 पैसे, अनूपपुर में 23 पैसे, अशोकनगर में 52 पैसे और बैतूल में 20 पैसे की वृद्धि पेट्रोल में हुई है। यहाँ डीजल भी महंगा हुआ है। इसके अलावा छिंदवाड़ा, धार, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, रतलाम, रीवा, सतना, सीहोर और शिवपुरी में ईंधन महंगा हुआ है।

यहाँ सस्ता हुआ ईंधन

उमरिया, सीधी, श्योपुर, शहडोल, रायसेन, पन्ना, नीमच, मुरैना, मंदसौर, कटनी, हरदा, देवास, अलीराजपुर और आगर मालवा में पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है।

आज का भाव

राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है। ग्वालियर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.64 रुपये और डीजल की 93.92 रुपये है। उज्जैन में पेट्रोल का भाव 109.09 रुपये और डीजल का 94.32 रुपये है। रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.11 रुपये और डीजल की 96.17 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews