Petrol Diesel Rate : पेट्रोल हुआ महंगा, डीजल की कीमत भी बढ़ी

mp petrol disel price

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Rate) में बदलाव भी लोगों की जेब पर असर डालता है। पेट्रोल डीजल की कीमत हर इंसान को प्रभावित करती है। इसके लगातार बढ़ते दाम महंगाई बढ़ाने का बड़ा कारण बनते हैं।

सरकारी तेल कंपनियां तेल की कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रति दिन पेट्रोल डीजल के रेट (Petrol Diesel Rate)  तय करती हैं।  हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Rate)  जारी करते हैं।  आज 2 अक्टूबर को तेल कंपनियों द्वारा जारी नई कीमतों के मुताबिक पेट्रोल में 25 पैसे की वृद्धि हुई है वहीँ डीजल में 30 पैसे तेज हुआ है।

ये भी पढ़े – Gold Silver Rate : चांदी की कीमत में बड़ी तेजी, सोना पुराने रेट पर, जानें ताजा भाव

ये हैं पेट्रोल की नई कीमत 

आज 2 अक्टूबर की बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल (Petrol Rate)101.14 रुपये प्रति लीटर हो गया हैं वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 108.19 रुपये प्रति लीटर हो गई है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 102.77 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 99.80 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़े – Road Accident : अनियंत्रित ट्राले की क्रूजर वाहन से जोरदार भिड़ंत, 10 घायल, 4 की हालत नाजुक

ये है डीजल की नई कीमत 

आज 2 अक्टूबर की बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में डीजल (Diesel Rate) 90.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है वहीं मुंबई में डीजल की कीमत 98.16 रुपये प्रति लीटर हो गई है।  कोलकाता में डीजल का भाव 93.57 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं चेन्नई में डीजल की कीमत 95.02 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़े – 6 करोड़ कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, खाते में ट्रांसफर होगी राशि

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews