पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट, 23 अगस्त को कई राज्यों में महंगा हुआ ईंधन, MP समेत इन राज्यों में राहत, चेक करें ताजा भाव 

23 अगस्त को कई राज्यों में बदलाव हुआ है। फ्यूल के रेट में कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट देखी गई है। क्रूड ऑयल के कीमतों में उछाल आया है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा। ब्रेंट क्रूड की कीमत 77.30 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 73.10 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। रोजाना सुबह 6:00 बजे कच्चे तेल की कीमत, देश में फ्यूल के डिमांड इत्यादि कारकों के आधार पर पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती हैं। शुक्रवार को भी ईंधन की नई कीमतें जारी हो चुकी हैं।

हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मणिपुर, तमिलनाडु, तेलंगाना और त्रिपुरा में बढ़ोत्तरी हुई है। पंजाब, उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, गोवा, छत्तीसगढ़ और बिहार में कमी देखने को मिली है। महानगरों में आज कोई कर बदलाव नहीं हुआ है।

महानगरों में क्या है कीमत (Fuel Prices)?

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है।  मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.44 रुपए और डीजल का 89.97 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए और डीजल की 92.34 रूपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपए और डीजल की कीमत 91.76 रुपए प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews