धार-कटनी समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, इन राज्यों में भी हुआ बदलाव, जानें 11 अगस्त का ताजा भाव 

भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम गतिशील होते हैं। रोजाना अपडेट होते हैं। 11 अगस्त को ईंधन के नए रेट जारी हो चुके हैं।
petrol diesel rate

Petrol Diesel Prices Today: रविवार होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों को अपडेट नहीं किया गया है। बीते दिन ब्रेंट क्रूड की कीमत 79.66 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई थी।  डब्ल्यूटीआई क्रूड 76.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नए  रेट अपडेट कर दिए हैं। एमपी समेत कई राज्यों में बदलाव हुआ है।

मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल का हाल

मध्य प्रदेश के कहीं उछाल तो कहीं गिरावट देखी गई है। अगर मालवा, अलीराजपुर, छतरपुर, दमोह, धार, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद, कटनी, खरगोन, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच, सीहोर, सतना, शहडोल, सीधी और विदिशा में आज बढ़ोत्तरी देखी गई है। उज्जैन, टीकमगढ़, शिवपुरी, शाजापुर, सागर, रतलाम, पन्ना, मंदसौर, झाबुआ, गुना, देवास, छिंदवाड़ा, भोपाल, बैतूल, बालाघाट, बड़वानी और अनूपपुर में गिरावट आई है।

इन राज्यों में बदले दाम

11 अगस्त को आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, उड़ीसा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। तेलंगाना, पंजाब, महाराष्ट्र, केरल, गोवा और बिहार में गिरावट आई है।

महानगरों में क्या है हाल?

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews