Petrol Diesel Rate: आज मध्यप्रदेश में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, धार-उज्जैन में हुआ इजाफा, जानें ताजा भाव

Petrol diesel price today

Petrol Diesel Rate Today 17 Aug, 2023: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट 17 अगस्त गुरुवार को जारी कर दिए हैं। आज मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश नें ईंधन के कीमतों में वृद्धि हुई है। मध्यप्रदेश में आज नरमी देखी गई है। यहाँ विभिन्न शहरों में फ़्यूल के रेट अलग-अलग हैं। कहीं वृद्धि तो कहीं गिरावट हुई है।

कच्चे तेल का हाल

ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल में इजाफा हुआ है। 0.18% वृद्धि के साथ ब्रेंट क्रूड 83.60 डॉलर प्रति बैरल में बिक रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 80 डॉलर के नीचे है।

इन शहरों में महंगा हुआ फ़्यूल

उज्जैन में पेट्रोल के कीमतों में 24 पैसे और डीजल में 21 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। खरगोन में पेट्रोल में 81 पैसे और डीजल में 74 पैसे का इजाफा हुआ है। धार में 84 पैसे की वृद्धि पेट्रोल और 77 पैसे की डीजल में दर्ज की गई है। इसके अलावा रीवा में 48 पैसे, जबलपुर में 24 पैसे, देवास में 34 पैसे, दमोह में 40 पैसे, छिंदवाड़ा में 12 पैसे, बैतूल में 78 पैसे, बालाघाट में 62 पैसे, सिवनी में 42 पैसे, सागर में 29 पैसे, शाजापुर में 34 पैसे और टीकमगढ़ में 26 पैसे की बढ़ोत्तरी पेट्रोल में हुई है। यहाँ डीजल का भी समान हाल है।

यहाँ मिली राहत

बड़वानी, मुरैना, राजगढ़, सतना, सीहोर, शहडोल, सिंगरौली और विदिशा में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में गिरावट हुई है। उमरिया, भोपाल, सीधी, श्योपुर, मंदसौर, मंडला, झनुया, ग्वालियर, डींडोरी, दतिया, छतरपुर और अलीराजपुर में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आज कितना है भाव?

भोपाल में पेट्रोल की कीमत 109.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है। रीवा में पेट्रोल का भाव 111.53 रुपये और डीजल का 96.57 रुपये है। उज्जैन में पेट्रोल 109.24 रुपये और डीजल 21 रुपये में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews